Hardoi News: जिलाधिकारी ने की स्टार सन्दर्भों व आईजीआरएस की समीक्षा, स्टार संदर्भों और भूमि विवादों के निस्तारण को प्राथमिकता। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में  22 जून 2025 तक के स्तर संदर्भों की समीक्षा बैठक की गयी। इसके साथ ही आईजीआरएस व जनसुनवाई संदर्भों के संबंध में ....

Jun 28, 2025 - 23:55
45 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की स्टार सन्दर्भों व आईजीआरएस की समीक्षा, स्टार संदर्भों और भूमि विवादों के निस्तारण को प्राथमिकता। 

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में  22 जून 2025 तक के स्तर संदर्भों की समीक्षा बैठक की गयी। इसके साथ ही आईजीआरएस व जनसुनवाई संदर्भों के संबंध में संबंधित विभाग का विभागाध्यक्षों के साथ भी बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टार संदर्भों के निस्तारण को प्राथमिकता पर रखा जाए। स्टार संदर्भ व भूमि विवाद के मामले में 72 घंटे से अधिक का समय आख्या के लिए ना लिया जाए। शिकायतकर्ता से मौके पर जाकर संपर्क अवश्य किया जाए। निस्तारण आख्या में शिकायतकर्ता व जाँचकर्ता अधिकारी की एक साथ फोटोग्राफ अवश्य संलग्न की जाए। आख्या सुस्पष्ट बनाई जाए ताकि वह सभी को समझ में आ सके।

शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता पर रखा जाए। जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं से आकस्मिक आधार पर फीडबैक लिया जाए। उसकी संतुष्टि या संतुष्टि का कारण पूछा जाए। आख्या को पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व एल1 अधिकारी द्वारा आख्या की भली-भांति जाँच कर ली जाए। आख्या पर जाँचकर्ता अधिकारी के स्पष्ट हस्ताक्षर कराया जाएं। पदनाम अवश्य अंकित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: भामाशाह जयंती- हरदोई में व्यापारी कल्याण दिवस के साथ समाज सेवा को सम्मान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow