Hardoi News: नवोदय विद्यालय- कक्षा 06 मे प्रवेश हेतु करे आवेदन - प्राचार्य

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, इटारा, पिहानी रमेश सिंह ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म हमारी....

Jun 28, 2025 - 23:47
81 Views
Hardoi News: नवोदय विद्यालय- कक्षा 06 मे प्रवेश हेतु करे आवेदन - प्राचार्य

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, इटारा, पिहानी रमेश सिंह ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म हमारी वेबसाइट navodaya.gov.in  पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध है। सत्र 2025-26 में कक्षा 05 में अध्ययनरत ऐसे छात्र/छात्रायें जो मूलतः जनपद हरदोई के निवासी हैं और जिन्होंने कक्षा 03, 04 बिना किसी अन्तराल के उत्तीर्ण की है।

वे सभी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। अतः समस्त अर्ह छात्र/छात्राओं, जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 (दोनों तिथियां सम्मिलित) को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी जनसेवा केन्द्र/ साइबर कैफे अथवा स्वयं के मोबाइल व डेस्कटॉप का प्रयोग कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण कर आवेदन करें।

Also Read- Hardoi News: भामाशाह जयंती- हरदोई में व्यापारी कल्याण दिवस के साथ समाज सेवा को सम्मान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow