Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान के निर्देश।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में
- नशे की हालत व बिना लाईसेंस वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें:-अनुनय झा
- यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलायें:- जिलाधिकारी
- हाईवे पर गांव व बस्ती में प्रवेश एवं निकास हेतु बने कट पर गति अवरोधक बनवाये-एसपी
- ग्राम प्रधानों एवं टैक्टर स्वामियों की बैठक कर उन्हें जागरूक करें:- अशोक कुमार मीणा
Hardoi: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ओवर लोड, ओवर स्पीट वाहनों पर लगाम लगाने के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने की भी नियमित चेकिंग जरूरी है, इसलिए परिवहन एवं पुलिस विभाग मिलकर चिन्हित स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाये और ओवर लोड, ओवर स्पीट वाहनों का चालान करने के साथ अन्य कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा नशे की हालत व बिना लाईसेंस वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें और बिना हेलमेट दो पहिया वाहन तथा बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों का तत्काल चालान करें तथा यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलायें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एनएच के अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों एवं कस्बों के पास हाईवे कट किये गये है उनके प्रवेश एवं निकास कट पर गति अवरोधक बनवाये तथा बस्ती में प्रवेश करने वाले वाहन चालक गति धीमी कर चले। उन्होने एआरटीओ से कहा कि ओवर लोड चलने वाली टैक्टर-ट्रालियों की रोकथाम के लिए जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधानों एवं टैक्टर स्वामियों की बैठक कर उन्हें जागरूक करें कि अपने गांव लोगों को बताये कि ट्रैक्टर-ट्राली में ओवर लोड गन्ना, धान आदि लेकर न चले तथा दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रिफलेक्टर लगवायें और सवारियां बैठाकर न चले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायकि प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन व परिवर्तन, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि अधिकरी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











