डीएम अभिषेक आनंद ने नगर क्षेत्र मे विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण। 

Sitapur News: सीतापुर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सीतापुर नगर क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय अम्बेडकर नगर, प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर, प्राथमिक विद्यालय ....

Jul 26, 2025 - 10:46
 0  43
डीएम अभिषेक आनंद ने नगर क्षेत्र मे विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण। 
डीएम अभिषेक आनंद ने नगर क्षेत्र मे विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

सीतापुर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सीतापुर नगर क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय अम्बेडकर नगर, प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर, प्राथमिक विद्यालय कोट कर्बला एवं प्राथमिक विद्यालय कजियारा का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक संसाधनों के बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बच्चों को रोचक पद्धतियों से सिखाया जाये, जिससे पढ़ाई के प्रति उनमें रूचि जागृत हो सके। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नियमित रूप से गतिविधियां आयोजित की जायें। बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण अवश्य करें तथा निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता अवश्य देखें। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Also Read- भीषण गर्मी से कई विद्यालयों में छात्र-शिक्षक हुए बेहोश, विद्यालय समय परिवर्तन की मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।