Hardoi News Today: प्रोजेक्ट अलंकार को लेकर डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा बैठक, 57 सहायता प्राप्त विद्यालयों से मांगे प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने सभी से अपेक्षा की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को और अधिक

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 18:47
11 Views
Hardoi News Today: प्रोजेक्ट अलंकार को लेकर डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा बैठक, 57 सहायता प्राप्त विद्यालयों से मांगे प्रस्ताव

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना का उद्देश्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने सभी से अपेक्षा की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को और अधिक उन्नत बनाएं ताकि जनपद के बच्चों को बेहतर सुविधाएं सरकारी विद्यालयों में भी मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालय समयबद्ध रूप से अपने प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

‎इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के प्रावधानों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अब तक 72 सहायता विद्यालयों में से 6 विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कार्य प्रारम्भ हो चुका है, 7 विद्यालयों का प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है तथा 2 विद्यालयों का प्रस्ताव प्रेषित किया जाना प्रक्रियाधीन में है। शेष 57 सहायता प्राप्त विद्यालयों से शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। ‎‎बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समाधान किया गया।
‎बैठक में सभी संबंधित अधिकारी एवं जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यध्प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News Today: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष ने ली समीक्षा बैठक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पैकेट के साथ मेडिकल किट देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow