Saharanpur News: डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से किया जाए मृदु व्यवहार। 

जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा एसबीडी जिला चिकित्सालय का देर रात औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय...

Oct 28, 2024 - 12:47
 0  31
Saharanpur News: डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से किया जाए मृदु व्यवहार। 

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा एसबीडी जिला चिकित्सालय का देर रात औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड,ट्रामा सेन्टर,ए०टी०एफ० वार्ड, आई०सी०यू० वार्ड, रजिस्ट्रेशन काउन्टर, मेडिकल वार्ड, ओ०पी०डी०, कार्यालय, पैथोलोजी विभाग आदि का निरीक्षण किया। चिकित्सालय की समस्त चिकित्सीय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त पायी गयी।

चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि समय पर चिकित्सकों द्वारा राउण्ड लिया जा रहा है, इलाज बहुत अच्छा मिल रहा है एवं समय पर दवाईयां व इन्जेक्शन दिये जा रहे है। मनीष बंसल ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से वार्ता की एवं निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित होकर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें ताकि रोगियों को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ मिल सके। 

Also Read- महाकुंभ 2025: महाकुंभ में योगी सरकार रखेगी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल, एक्सरे, एमआरआई, लैब टेस्ट करेंगे एक्सपर्ट

चिकित्सकीय परामर्श, पैथोलॉजी जांच, औषधियों का वितरण एवं देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही व कोताही न बरती जाए। मरीजों से मृदु व्यवहार किया जाए। पैरामेडिकल स्टाफ एवं सफाई कार्मिकों का मरीजों एवं तीमारदारों से अच्छा आचरण बर्ताव सुनिश्चित हो। उन्होने कहा कि मरीजों को बेहतर अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। किसी भी मरीज को बाहर से अल्ट्रासाउण्ड न कराना पडे।

उन्होने कहा कि चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में किसी मरीज एवं तीमारदार को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ0 रामानन्द सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।