Sitapur News: जे.पी.आर फाउंडेशन लकड़ियामऊ की तरफ से 1600 मीटर 3km दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

मिश्रिख सैनिक फिजिकल एकेडमी के कोच गौरव त्रिवेदी के दोवारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया,1600 मीटर व 3 किमी दौड़ में विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार...

By INA News Desk
Oct 28, 2024 - 12:57  · Updated: Oct 28, 2024 - 17:13
116 Views
Sitapur News: जे.पी.आर फाउंडेशन लकड़ियामऊ की तरफ से 1600 मीटर 3km दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

 

रिपोर्ट- सुरेंद्र कुमार आई.एन.ए न्यूज नीमसार

सीतापुर। नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र के अटवा भानपुर में जे.पी.आर. फाउंडेशन लकड़िया के आयोजक मनोज राठौर की तरफ से 1600 मीटर  एवं 3km दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह प्रतियोगिता सेना में भारती की तयारी कर रहे धावको के उज्ज्वल भविष्य को लेकर की गई! अयोजित प्रतियोगिता में जिसके मुख्य अतिथि भास्कर मिश्र मिश्रिख देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष व दिलीप गुप्ता प्रधान ठाकुरनगर को जे.पी.आर लकड़ियामऊ फाउंडेशन के मैनेजर मनोज राठौर के द्वारा अंग वस्त्र व बैच लगाकर सम्मानित किया गया। 

तत्पश्चात मिश्रिख सैनिक फिजिकल एकेडमी के कोच गौरव त्रिवेदी के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया,1600 मीटर व 3 किमी दौड़ में विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार व मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि एवम आये हुए यारो की यारी की टीम के द्वारा सम्मानित किया गया| प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सीतापुर से आये अभिषेक व महोली से शोभाराम ने द्वितीय स्थान पर एवं बैनीगंज के देवन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं  लड़कियों में सीतापुर से खुशनूर ने प्रथम , सीतापुर से सोनिका पाल द्वितीय और सीतापुर से इशिका यादव ने तृतीय स्थान को उच्च पुरस्कार से सम्मानित किया

Also Read- महाकुंभ 2025: महाकुंभ में योगी सरकार रखेगी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल, एक्सरे, एमआरआई, लैब टेस्ट करेंगे एक्सपर्ट

एवं 3 से 10 तक आने वाले धावको को ट्रॉफी,व मेडल, टी-शर्ट फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया एवं प्रतियोगता में भाग लेने वालो धावको को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रतियोगिता में कोच गौरव त्रिवेदी,अजय राठौर,मयूर जी,संदीप जी एवं मंच का संचालन मिश्रिख सैनिक फिजिकल एकेडमी के कोच गौरव त्रिवेदी के द्वारा किया गया, उपस्थित शिवशंकर शुक्ला, संदीप मिश्रा, शिवम तिवारी,विवेक सिंह ,तरूण मिश्रा, प्रकाश सिंह, शुभम् अवस्थी, वीरू मिश्रा नैमिषारण्य आदि सहयोगी गण माजूद रहे, एवं जे.पी.आर फाउंडेशन लकड़ियामऊ की टीम ने पूरा सहयोग किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow