Lucknow News: सीएम योगी से मिले मोहित के परिजन- सीएम ने दिया आश्वासन, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई। 

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया निर्देश...

Oct 28, 2024 - 13:06
 0  90
Lucknow News: सीएम योगी से मिले मोहित के परिजन- सीएम ने दिया आश्वासन, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई। 

  • विधायक योगेश शुक्ल व पार्षद शैलेंद्र वर्मा संग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे परिवारीजन, सीएम से मुलाकात के बाद संतुष्ट हुए परिजन। 

लखनऊ। पुलिस कस्टडी में कारोबारी मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से अपना दर्द बयां किया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने पीड़ित परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी सूरत में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। 

  • सीएम ने पीड़ित परिवार को दी दस लाख रुपये की आर्थिक मदद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सोमवार सुबह मोहित पांडेय की मां तपेश्वरी देवी, पत्नी व बच्चे पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना दर्द रखा। सीएम ने मोहित के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा समेत शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। 

Also Read- दीपोत्सव 2024: डिजिटल पथ के रूप में दिखेगा धर्मपथ व लता मंगेशकर चौक

  • मुख्यमंत्री से मिलकर संतुष्ट हुए मोहित के परिजन 

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के उपरांत कारोबारी स्मृतिशेष मोहित पांडेय के परिजन संतुष्ट दिखे। मोहित की मां तपेश्वरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर हम संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा,  उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। मुलाकात के दौरान बख्शी का तालाब विधायक योगेश कुमार शुक्ल, पार्षद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।