Hardoi News: डीएम ने समूह गठन की धीमी प्रगति को लेकर बीडीओ मल्लावां को लगाई कड़ी फटकार, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश ।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास विभाग की बैठक, अधूरे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निर्माण तेजी से कराया जाये। अपात्रों से रिकवरी का...

Jan 15, 2025 - 19:59
105 Views
Hardoi News: डीएम ने समूह गठन की धीमी प्रगति को लेकर बीडीओ मल्लावां को लगाई कड़ी फटकार,  अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश ।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की  अध्यक्षता में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निर्माण तेजी से कराया जाये। अपात्रों से रिकवरी का कार्य जल्द कराया जाये। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाये। आवास प्लस योजना के अंतर्गत सर्वे का कार्य तेजी से कराया जाये। प्रतिदिन कम से कम 100 सर्वे अवश्य पूरे कर लिए जाएं। जीरो पावर्टी के कार्य की प्रगणकवार समीक्षा की जाये।

विकास खण्डो में ऑडिट आपत्ति का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सामग्री व श्रम का अनुपात ठीक रखा जाये। शासनादेशों का अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों में शासनादेश का उल्लंघन मिले वहाँ के एपीओ की जवाबदेही तय की जाये। प्रत्येक गाँव में कम से कम एक अमृत सरोवर विकसित किया जाये। निर्माणाधीन राशन की मॉडल शॉप का कार्य तेजी से कराया जाये।

उन्होंने एनआरएलएम की समीक्षा के दौरान समूह गठन की धीमी प्रगति को लेकर बीडीओ मल्लावां को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने हरियावा, मल्लावां, बिलग्राम, माधोगंज व कछौना के बीएमएम व सम्बंधित डीएमएम से समूहों के खाते खुलवाने की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताते हुए मानदेय रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल आजीविका रजिस्टर कार्य तेजी से पूरा किया जाये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त किये जाएं। विकास खण्डो की जारी ताज़ा रैकिंग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। टड़ियावां विकास खण्ड में विभिन्न मानकों की स्थिति ख़राब होने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विधिक अधिकारों से संबंधित विषय पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

उन्होंने कहा कि फेमिली आईडी के कार्य में तेजी लायी जाये। कछौना व बिलग्राम में धीमे कार्य को लेकर खण्ड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फेमिली आईडी के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। पंचायत घरों में बैनर लगवाए जाएं। प्रति ग्राम पंचायत प्रतिदिन कम से कम दो फेमिली आईडी अवश्य बनवायी जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, सम्बंधित अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow