Hardoi News: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विधिक अधिकारों से संबंधित विषय पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Jan 15, 2025 - 19:50
62 Views
Hardoi News: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विधिक अधिकारों से संबंधित विषय पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई, के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला जी सचिव/अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप जी के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति बिलग्राम सचिव/तहसीलदार अमित यादव जी के निर्देश पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवें चरण के संचालन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विधिक अधिकारों से संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बाबा मंशा नाथ इंटर कॉलेज बिलग्राम हरदोई में किया गया।

जिसमे नायब तहसीलदार बिलग्राम मुकेश चौधरी द्वारा संपत्ति में महिलाओं को कानूनी अधिकार पोश एक्ट 2013, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पाक्सो एक्ट 2012, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 तथा वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 डायल 112 के विषय में जानकारी दी गई व पी .एल.वी. प्रदीप कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15 100  आदि के बारे मे जानकारी दी गई। तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही मुख्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की सामूहिक विवाह आयोजन की वर्चुअल समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश।

प्रधानाचार्य द्वारा महिलाओं को भारतीय संविधान में वर्णित पुरुषों के सामान की महिलाओं को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अन्य विभिन्न विधिक अधिकार प्रदान किए गए हैं जिससे महिलाएं समाज में पुरुषों के समान सुरक्षा सम्मान पद व प्रतिष्ठा प्राप्त कर सके की जानकारी दी गई गई था शिविर में अध्यापक गण व अधिक संख्या मे छात्राएं उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow