Sitapur: नैमिषारण्य में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' संकल्प अभियान का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया नशा न करने का संकल्प 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन द्वारा देशव्यापी "नशा

Aug 3, 2026 - 11:38
44 Views
Sitapur: नैमिषारण्य में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' संकल्प अभियान का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया नशा न करने का संकल्प 
नैमिषारण्य में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' संकल्प अभियान का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया नशा न करने का संकल्प 

रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी INA NEWS ???? संवाददाता नैमिषारण्य

सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन द्वारा देशव्यापी "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" चलाया जा रहा है। जिला स्तर पर आर० एम० पी० पी० जी० कॉलेज में लगभग 200 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों एवं डी.पी. वर्मा डिग्री कॉलेज , सीतापुर शिक्षण संस्थान , हिन्दू कन्या महाविद्यालय , राजकीय महिला महाविद्यालय के माय भारत -एन०एस०एस० स्वयंसेवकों ने  माननीय प्रधानमंत्री जी का संवाद सुना और नशा मुक्त भारत की शपथ ली । 

इसी श्रृंखला में ब्लॉक मिश्रिख के नैमिषारण्य में माय भारत के स्वयंसेवक अभय शुक्ला एवं सुदामा दीक्षित के संयोजन में श्री अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज, नैमिषारण्य (सीतापुर) में 50 से अधिक युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन लाइव टीवी के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामशंकर राजवंशी, (भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा) के जिला महामंत्री एवं विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मोठी (बूथ अध्यक्ष भाजपा) नीमसार देहात का मंडल उपाध्यक्ष अभय शुक्ला जी के द्वारा उनका पटका पहनाकर स्वागत कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज, नैमिषारण्य के प्रधानाचार्य दिनेश यादव जी का भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम सहसंयोजक अभय शुक्ला (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, मिश्रिख़ ),बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र मोठी, मेरा भारत वालंटियर सुदामा दीक्षित, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि रामशंकर राजवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा ही कल का डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षक, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और देश का जिम्मेदार नागरिक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। एक नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी युवाओं को नशा न करने तथा अपने मित्रों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। महामंत्री जी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूरी बनाएं, अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानें और शिक्षा, कौशल व सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दें। 

सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा "विकसित भारत" के निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति की शपथ, जनजागरूकता गतिविधियाँ तथा युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला युवा अधिकारी , माय भारत , प्रतिमा वर्मा ने जनपद के युवाओं, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

Also Read- Rahul Gandhi Statement on RSS: शिक्षा व्यवस्था से RSS को बाहर निकाला जाए, संसद में राहुल गांधी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow