Hardoi News: क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुए प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें- अध्यक्ष

नगर पालिका परिषद सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अधिशासी....

Mar 29, 2025 - 17:14
34 Views
Hardoi News: क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुए प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें- अध्यक्ष

Hardoi News: शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 01 अप्रैल  से 30 अप्रैल 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है, इस संबंध में आज अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, सभासद धर्मरुचि सिंह, जमील अहमद, सभासद प्रतिनिधि राम नारायण कुशवाहा, छुनक्की तिवारी, पूर्व सभासद आदेश सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: पान विकास योजनान्तर्गत किसानों को पान की खेती करने के प्रति जागरूक किया गया।

अध्यक्ष द्वारा समस्त सफाई को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुए प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वार्डाे में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग का कार्य कराया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह अपने घरों में गमलों, कूलर आदि कही पर भी जलभराव न होने दे, जिससे डेंगू, मलेरिया आदि जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow