Hardoi News: पान विकास योजनान्तर्गत किसानों को पान की खेती करने के प्रति जागरूक किया गया। 

अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न योजनाएं संचालित कर कृषकों के खुशहाल जीवन का मार्ग ...

Mar 29, 2025 - 17:07
45 Views
Hardoi News: पान विकास योजनान्तर्गत किसानों को पान की खेती करने के प्रति जागरूक किया गया। 

Hardoi News: कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई मे राष्ट्रीय कृषि विकास, पान विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत दो दिवसीय सेमीनार, कान्फ्रेन्स, वर्कशाप, प्रदर्शनी तथा किसान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

गोष्ठी मे किसानों को पान की खेती करने के प्रति जागरूक करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न योजनाएं संचालित कर कृषकों के खुशहाल जीवन का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद हरदोई एवं बाराबंकी मे किसानों को पान की खेती प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने पान की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन स्वरुप प्रतीकात्मक चेक व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 

Also Read- Hardoi News: भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम आयोजक जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्रा, सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ० डीबी सिंह सहित जनपद हरदोई एवं बाराबंकी के किसान एवं उद्यान विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow