Hardoi News: भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती। 

अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश आर्थिक सशक्तिकरण....

Mar 29, 2025 - 16:59
29 Views
Hardoi News: भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम मे आज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने हरदोई नगर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र गंगा देवी के बूथ संख्या 241, नई बस्ती एवं रेलवेगंज मे पार्टी पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किये।

इस अवसर पर नगर वासियों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाने हेतु जागरूक करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश आर्थिक सशक्तिकरण एवं समृद्धि के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हरदोई नगर मे जनसम्पर्क कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाजपा सरकार की योजनाओं व् उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुँचाया जा रहा है।  

Also Read- Hardoi News: कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी श्री अन्न व मिलेट कैंटीन- जिलाधिकारी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मुदित बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ, नगर महामंत्री पंकज सिंह, महामंत्री आशीष शुक्ला, उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक शशि कांत पांडेय, शक्ति केंद्र प्रवासी गौरव शुक्ला, सभासद पुनीत मिश्रा, बूथ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, अमन सिंह व् देवेश गुप्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow