Hardoi News: उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन। 

Mar 29, 2025 - 17:29
71 Views
Hardoi News: उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हरदोई का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह कल दिनांक 28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को प्रतिष्ठित बारात घर मे वृहद रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द स्वरूप मिश्र, प्रदेश पदाधिकारी श्याम मोहन दुबे, राजेन्द्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री, राम अग्रवाल, कपिल, प्रदेश सन्गठन मंत्री अजय कुमार टंडन, सी0ओ0 सिटी अंकित मिश्र, संरक्षक राज वर्धन श्रीवस्तब, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, निरमा देवी, प्रदीप गुप्ता, अवध बिहारी मिश्र, अविनाश चंद्र गुप्ता, चित्रा मिश्र  आदि उपस्थित रहे।

व्यापारी भाइयों को व्यापारी हितों में निरंतर संघर्ष करने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की शपथ दिलाई।पिहानी नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, बेनीगंज नगर अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा महामंत्री दिलीप मिश्र, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, महामंत्री रजनीश गुप्ता, पाली से अध्यक्ष श्याम मोहन मिश्र, युवा नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव महामंत्री प्रखर मिश्र आदि ने शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदोई जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने की एवम आये हुए सभी सदस्य एवम पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अपूर्व महेश्वरी एवम सतेंद्र गुप्त ने किया।

Also Read- Hardoi News: क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुए प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें- अध्यक्ष

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक उपाध्याय, जिला महामंत्री राजन द्विवेदी, प्रदेश युवा मंत्री विभु गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष अबनिष त्रिवेदी, आई०टी० सेल कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष सज्जन अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह, रीना गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, बबली दीक्षित आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की जानकारी आई०टी० सेल जिलाध्यक्ष भरत पाण्डेय द्वारा दी गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow