Saharanpur: बेहट पुलिस की 'थर्ड डिग्री' के आगे हैवानियत भी शर्मसार: स्टे के बावजूद आरिफ को दी तालिबानी सजा।
सहारनपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक किसान आरिफ ने पुलिस पर
- एसपी का 'क्लीन चिट' बनाम डॉक्टर की 'चोट रिपोर्ट'—आखिर किसका झूठ छिपा रही है सहारनपुर पुलिस?
सहारनपुर: सहारनपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक किसान आरिफ ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर और अमानवीय बर्बरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। जहाँ एक ओर किसान के शरीर पर मौजूद निशान और अस्पताल की रिपोर्ट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है, वहीं पुलिस प्रशासन इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। पीड़ित किसान आरिफ का दावा है कि बेहट थाने के दो दरोगाओं ने 6 तारीख़ की रात 11:00 बजे उसे घर से जबरन उठाया और थाने ले गए। आरिफ ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरा इलाका स्तब्ध है। आरोप है कि:रात भर थाने में रखकर डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई।जमीन पर लिटाकर पीटा गया और 24 घंटे हथकड़ी लगाकर रखा गया।क्रूरता की हदें पार करते हुए पांव के नाखून तक उखाड़ने की कोशिश की गई।
कहानी यहां ख़तम नहीं हुई किसान आरिफ का गला भी दबाने की कोशिश की गई और शरीर पर डंडों के गहरे नीले निशान इसकी गवाही दे रहे हैं।इस मामले में एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुलिस का पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोप झूठे और संदिग्ध हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नियमानुसार की गई थी!हालाँकि, सच्चाई के दो पहलू आमने-सामने हैं!अस्पताल की रिपोर्ट जब आरिफ की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर बर्बरता के निशान मिलने की बात सामने आई है। गले और नाखूनों पर चोट के निशान पुलिस के दावों को संदिग्ध बना रहे हैं।पीड़ित पक्ष का दावा है कि यह पूरा विवाद 6 महीने पुराने एक एक्सीडेंट केस से जुड़ा है, जिसमें आरिफ के पास पहले से ही हाईकोर्ट का स्टे (गिरफ्तारी पर रोक) था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया!किसान की पत्नी ने अब इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की है। परिवार का सवाल है कि क्या कानून के रखवाले ही अब 'दरिंदे' बन गए हैं? जिस किसान की हालत देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए, क्या उसे इंसाफ मिलेगा?
What's Your Reaction?









