Hardoi: पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में हर एक व्यापारी अपना योगदान दे- अनूप गुप्ता 

हरदोई के एक बारात घर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, प्रोफेशनल सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री

By INA News Desk
Nov 15, 2025 - 20:54
55 Views
Hardoi: पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में हर एक व्यापारी अपना योगदान दे- अनूप गुप्ता 
पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में हर एक व्यापारी अपना योगदान दे- अनूप गुप्ता 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई के एक बारात घर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, प्रोफेशनल सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक अनूप गुप्ता ने बिरसा मुंडा और सरदार पटेल की १५०वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बनाने में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के छोटे बड़े व्यापारियों की बड़ी हिस्सेदारी है। देश के छोटे बड़े कस्बों में हर एक व्यापारी अपना व्यापार चलाते हुए ईमानदारी से टैक्स जमा कर देश को मजबूत बना रहा है, इसके साथ दो चार लोगों को नौकरी देकर बड़ी जनसंख्या में रोजगार उपलब्ध करा रहा है। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में हर एक व्यापारी अपना योगदान दे रहा है।

कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के पीछे के बैकग्राउंड पर गौर करें तो हम वह षडयंत्र देखते है कि कैसे भारत को "सोने की चिड़िया" कहा जाने वाले देश से धीरे धीरे उसके पौराणिक ज्ञान को चुराया और नष्ट किया गया। आक्रांताओं से लेकर अंग्रेजी हुकूमत ने भारत के वैभव को लूटकर अपना बनाया। यह वह लोग थे जिन्होंने हमारा ज्ञान हमसे चुराया और सदियों तक हमें ही ज्ञान देते रहे।

कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान से इसे पुनर्जीवित कर रहे हैं। 2020 में शुरू यह मिशन कोविड के बाद एम एस एम ई को ₹3 लाख करोड़ समर्थन दे चुका। पी एल आई स्कीम से 14 सेक्टरों (मोबाइल, फार्मा) में उत्पादन बढ़ा। पी एम किसान, फसल बीमा जैसी योजनाओं से किसान सशक्त बना। 

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय शक्ति का द्योतक बने, ताकि 2047 तक विकसित भारत की यात्रा को पूर्ण कर सके। इस यात्रा में भारत के सभी नागरिकों का योगदान सराहनीय है। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद राठौर ने किया।
इस सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, क्रय विक्रय अध्यक्ष सुशील अवस्थी ने भी संबोधन दिया। 

कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता,पू जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, रामकिशोर गुप्ता, विपिन सिंह, अलका गुप्ता, शिक्षक अनुराग मिश्र, महेंद्र सोनी, मुकुल सिंह, कपिल मोहन गुप्ता, सुहाना जैन, अनुराधा मिश्र, रीना गुप्ता, निधि सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तवआदि उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रयागराज के विकास कार्यों पर की चर्चा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement