Lucknow: पालिका प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासनिक सेवा के अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव कल चौदह नवम्बर 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय

Nov 15, 2025 - 21:04
39 Views
Lucknow: पालिका प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ। 
पालिका प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासनिक सेवा के अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव कल चौदह नवम्बर 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय के ऑडिटोरियम में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आज 15 नवंबर 2025 को निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ दिलाई गई।निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर हरजेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. अनुपम सिंह निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष के छह पदों पर क्रमशः संजय कुमार पटेल, अनवर हुसैन, राम बदन, सीमा राय, अवधेश कुमार भारती तथा अवनीश शुक्ला को विजय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह तथा सचिव पद पर पवन किशोर मौर्य निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित सचिव पवन किशोर मौर्य ने कहा कि संघ पालिका प्रशासनिक सेवा कैडर के हितों की रक्षा और मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नागरिकों को सर्वोत्तम नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता रहेगी।

आज दिनांक 15 नवम्बर 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय के ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिक आम सभा में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। सभा में बड़ी संख्या में अधिशासी अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड ने युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को विस्टाडोम से कराया भ्रमण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow