Hardoi News: आबकारी मंत्री की बहन से लाखों की जालसाजी करने वाला Ex MLA गिरफ्तार, हरदोई पुलिस ने मुंबई से पकड़ा। 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल Excise Minister Nitin Agarwal की बहन समेत दो लोगों से धोखाधड़ी और गैंग्स्टर के आरोपी गाजीपुर....

Jan 23, 2025 - 14:38
 0  527
Hardoi News: आबकारी मंत्री की बहन से लाखों की जालसाजी करने वाला Ex MLA गिरफ्तार, हरदोई पुलिस ने मुंबई से पकड़ा। 

By INA News Hardoi.
गाजीपुर के सैदपुर से दो बार समाजवादी पार्टी Samajwadi Party से विधायक रह चुके और वर्तमान में बीजेपी BJP के साथ गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से जुड़े सुभाष पासी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को काफी समय से उनकी तलाश थी। इस मामले में सुभाष पासी की पत्नी रीना पर भी धोखाधड़ी और गैंगस्टर का आरोप है। जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को पूर्व विधायक Ex MLA की पत्नी की तलाश है। 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल Excise Minister Nitin Agarwal की बहन समेत दो लोगों से धोखाधड़ी और गैंग्स्टर के आरोपी गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है और बृहस्पतिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यूपी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल Nitin Agarwal की बहन रुचि गोयल की तरफ से सुभाष पासी और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसको लेकर कोर्ट से लगातार सुभाष पासी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा रहा था। सुभाष पासी के खिलाफ 10 अक्टूबर 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला के रहने वाले प्रकाश चंद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक Ex MLA  सुभाष पासी मुंबई शहर के जुहू चर्च बलराज साहनी रोड नंबर तीन पर प्लॉट नंबर 658 में रहता है। एक पड़ोसी के जरिए उनकी सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया था कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। सुभाष ने मुंबई के आराम नगर में ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट बेचने का ऑफ़र किया था। जिसके बाद चंद्र प्रकाश ने दोनों की मुलाकात रुचि गोयल से कराई जो मंत्री नितिन अग्रवाल Minister Nitin Agarwal की बहन है। जिसके बाद कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने सुभाष और उसकी पत्नी को 49 लाख रुपये का चेक दिया था। जिसे बाद में रीना ने कैश भी करवा लिया। कुछ दिन बाद उन्होंने फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए और फ्लैट भी नहीं दिया।

जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने सुभाष पासी और पत्नी रीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक, रुचि गोयल प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल Excise Minister Nitin Agarwal की बहन हैं। यहां कई लोगों की मौजूदगी में रुचि गोयल ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और रीना ने दे दी। रीना ने अपने अकाउंट में चेक जमा कर रुपये निकाल लिए, लेकिन फ्लैट नहीं दिया। इस पर प्रकाश मुंबई में उनसे मिलने गया तो फर्जी अभिलेख बनाकर दे दिए। इसके अलावा रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी नौ अगस्त 2023 के सुभाष और रीना पासी के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने का मामला भी दर्ज कराया था। दोनों ही मामलों में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई थी।

इसके बाद तत्कालीन शहर कोतवाल संजय पांडेय ने 31 जनवरी 2024 को दंपती के खिलाफ गैंग्स्टर का मामला दर्ज किया था। तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने पूर्व विधायक Ex MLA सुभाष पासी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सुभाष पासी दो बार साल 2012 और 2017 गाजीपुर की सैदपुर सीट से समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने गए थे।

Also Read- Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली चोरी घटनाओं का खुलासा कर पुलिस 3 चोरों को पकड़ा

बीजेपी ने उन्हें सैदपुर विधानसभा से ही टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रेलवेगंज निवासी व्यापारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने 23 अक्टूबर 2023 को दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया था कि 24 जुलाई 2018 को उसके पड़ोसी अक्षय अग्रवाल अपने साथ मुंबई के पटेल वाड़ी प्लॉट नंबर 658, 559 व 515 जुहू चर्च बलराज साहनी रोड नंबर तीन निवासी सुभाष पासी और उसकी पत्नी रीना पासी को लेकर आए थे। अक्षय ने उन लोगों का परिचय कराकर बताया था कि यह लोग मुंबई में प्रॉपर्टी का काम करते हैं और उनके कई फ्लैट हैं।

इसी मामले में सीजेएम हरदोई ने 9 जनवरी को सुभाष पासी और उसकी पत्नी रीना पासी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। जिसके बाद हरदोई पुलिस ने सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। सुभाष पासी की पत्नी रीना पर भी धोखाधड़ी और गैंगस्टर का आरोप है। जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को पूर्व विधायक की पत्नी की तलाश है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।