Hardoi News: किसान दिवस का किया गया आयोजन, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 

जिलाधिकारी द्वारा किसानों से आग्रह किया गया कि जनपद हरदोई लखनऊ से लगा हुआ जिला है और कृषकों की आय में ...

Jun 18, 2025 - 17:36
 0  30
Hardoi News: किसान दिवस का किया गया आयोजन, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 

हरदोई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन स्वर्ण जयन्ती सभागार, विकास भवन, हरदोई में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसानों से आग्रह किया गया कि जनपद हरदोई लखनऊ से लगा हुआ जिला है और कृषकों की आय में वृद्धि करने की काफी सम्भावनायें हैं। अतः यहां पर पॉलीहाउस, फ्लोरीकल्चर, हार्टीकल्चर की फसलों को बढावा दिया जाये। किसान भाई एफ०पी०ओ० से जुडकर पारम्परिक खेती के स्थान पर फूलों (गेंदा, गुलाब आदि), फलों (केला, स्ट्राबेरी, कीवी, ड्रैगनफूट, एवोकाडो आदि) तथा सब्जियों (मशरूम, शिमला मिर्च आदि) की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

जनपद में मक्का, तिल, मूंगफली, उड़द बाजरा आदि खरीफ फसलों की खरीद हेतु 03 क्रय केंद्र साण्डी, शाहाबाद एवं हरदोई में खोले गए हैं तथा दो अन्य क्रय केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है। इनक कय केंन्दों पर 15 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक मक्का की खरीद की जायेगी। जो कृषक भाई गौशालाओं से गौवंश पालना चाहते है वह किसी भी गौशाला से गौवंश लेकर पाल सकते हैं और उनको प्रति पशु रू0 50/दिन/पशु का भुगतान किया जायेगा। सतीश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई ने कृषि निवेश पर चर्चा करते हुये अवगत कराया गया कि किसान भाई अपनी फसलों को प्रसंस्कृत/प्रोसेस कर नये उत्पाद बनाकर एफ०पी०ओ० के माध्यम से अच्छे दामें में विक्रय कर सकते है।

किसान भाई धान की खेती डी०एस०आर० विधि से समय से करें जिससे समय एवं पानी की बचत होगी, लागत में कमी आयेगी जिससे आय में वृद्धि होगी। किसान भाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य उठायें। फसल बीमा कराने की अवधि 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। इसमें प्रीमियम की धनराशि बीमित धनराशि का 2 प्रतिशत जमा करनी होती है। किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, लघु सिचाई, सिंचाई विभाग, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समन्वयक फसल बीमा, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, हरदोई एवं सण्डीला, वरिष्ठ कृषि विपणन अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक यूपी०डास्प आदि के अधिकारीगण एवं किसान यूनियन के पदाधिकारी राज बहादुर सिंह, अशोक राठौर, रावेंद्र सिंह चौहान, नायब सिंह,

Also Read- Hardoi News: कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

प्रगट सिंह, रेखा दीक्षित, शिवशरण गुप्ता तथा एफ०पी०ओ० के पदाधिकारी, धर्मेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सोमेश प्रताप सिंह, शरीफ अहमद, श्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कृषकों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में निवारण हेतु अवगत कराया गया कि बावन, टडियावां, हरियावां, सुरसा और अहिरोरी क्षेत्र में बन्दरों की संख्या अधिक होने के कारण फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। वि०ख० हरियांवा के पेंग रजबहा की पूरी दूरी में खुदाई/मरम्मत कराई जाये तथा विक्टोरियागंज माइनर में पानी टेल तक पहुंचाया जाये।

ऐजा फार्म से निकलने वाले नाले की सफाई करायी जाये, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। टोडरपुर के अयारी ग्राम के सामुदाइक स्वास्थ्य केन्द्र आवश्यक औषधियों की आपूर्ति कराई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाये तथा अगामी किसान दिवस में उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण के साथ सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण अवश्य उपस्थित रहेगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।