Bajpur: बाजपुर की समस्याओं को लेकर किसान सीएम धामी से मिले।
विधानसभा क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि एवं शुगर फैक्ट्री को सुचारू रूप से चलाने और विधानसभा क्षेत्र के विकास में सहयोग
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि एवं शुगर फैक्ट्री को सुचारू रूप से चलाने और विधानसभा क्षेत्र के विकास में सहयोग करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रमुख किसान नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर किसान नेता अजीत प्रताप सिंह रंधावा,हर्षवक्स सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर उनसे बाजपुर की समस्याओं को लेकर शिष्टाचार भेंट करते हुए बाजपुर के 20 गांव की भूमिका निस्तारण करने एवं शुक्र फैक्ट्री को सुचारू रूप से चलाने और समय पर गन्ने किसानों का भुगतान करने विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में अपना अहम सहयोग प्रदान करें। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें हर संभव भूमिका निस्तारण एवं विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
Also Read- Uttrakhand : बाजपुर में नैनीताल रोड पर कार की टक्कर से ऑटो पलटा, छह लोग गंभीर रूप से घायल
What's Your Reaction?











