Hardoi News: कंबाइन से कटे गेहूं के खेत में लगी आग- ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को फैलने रोका, नहीं हुआ कोई नुकसान। 

घटना आज दोपहर ग्राम मलौथा थाना हरपालपुर में देखने को मिली जहां ग्राम निवासी कुन्ने मिश्रा पुत्र बाबूराम के 12 बीघे खेत की फसल को...

Apr 1, 2025 - 16:28
170 Views
Hardoi News: कंबाइन से कटे गेहूं के खेत में लगी आग- ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को फैलने रोका, नहीं हुआ कोई नुकसान। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

मलौथा/हरपालपुर। वर्तमान समय में गेहूं की फसल की कटाई जोरों पर है चाहे वह हाथ द्वारा हो अथवा कंबाइन द्वारा। ऐसे में आग का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। प्रति वर्ष गेहूं की कटाई के समय ही आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है, परंतु लोगों द्वारा सावधानी बरतने से ऐसी घटनाओं को टाल भी दिया जाता है।

ऐसी ही एक घटना आज दोपहर ग्राम मलौथा थाना हरपालपुर में देखने को मिली जहां ग्राम निवासी कुन्ने मिश्रा पुत्र बाबूराम के 12 बीघे खेत की फसल को कंबाइन द्वारा बीती शाम को कटवा लिया गया था। आज मंगलवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की पराली में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने लगभग 6 बीघे की पराली को कुछ ही देर में जला दिया। आग लगने की जानकारी जब ग्राम वासियों को मिली तो उनके द्वारा तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी बुजुर्ग महिला के लिए बने फरिश्ता- डीएम ने 24 घंटे में परिवार को उसकी जमीन वापस दिलाने के निर्देश दिए।

इसी के साथ ग्राम वासियों द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से जमीन को जुतवाकर आज पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा आज पर काबू पा लिया गया था। आग बुझाने पर ग्राम वीडियो सहित पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा राहत की सांस ली गई। आई एन ए न्यूज़ द्वारा सभी लोगों से अपील की जाती है कि वर्तमान समय में बीड़ी एवं सिगरेट जैसी वस्तुओं का सेवन सुरक्षित जगह पर किया जाए, जिससे आग की घटनाओं पर रोक लग सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow