Hardoi: मंदिर परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार। 

जनपद के मंझिला थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव में मंदिर परिसर में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया

Apr 16, 2026 - 17:22
59 Views
Hardoi: मंदिर परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार। 
मंदिर परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के मंझिला थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव में मंदिर परिसर में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी।

वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाला युवक अतुल दीक्षित बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में दबंगई के लिए चर्चित है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह किसान यूनियन के नाम पर रौब गांठता है और आए दिन अपनी दबंग छवि दिखाने की कोशिश करता रहता है।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंझिला पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बिजगवां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में थाना मंझिला पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल शोभित कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Also Read- Hardoi : बेहटा गोकुल पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow