Hardoi News: बाढ़ राहत के लिए फर्मे करें आवेदन। 

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुये लोगों को बाढ़ शरणालय/बाढ़ ....

Jul 3, 2025 - 21:00
36 Views
Hardoi News: बाढ़ राहत के लिए फर्मे करें आवेदन। 

Hardoi News: अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुये लोगों को बाढ़ शरणालय/बाढ़ राहत केन्द्रों/सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने तथा खाद्यान्न सामग्री के वितरण व अन्य आवश्यकता हेतु बडी नाव/मोटर बोट/स्टीमर की तात्कालिक आवश्यकता होना, अपरिहार्यता के दृष्टिगत नाव/मोटर बोट/स्टीमर को मय चालक मय ईंधन आपूर्ति किराये पर लिये जाने हेतु 07 जुलाई 2025 सांय 04.00 बजे तक कोटेशन आमंत्रित किये गए हैं तथा  07 जुलाई को ही सांय 04.30 बजे  समिति के समक्ष इसे खोला जायेगा।

इच्छुक फर्म निर्धारित दिनांक व समय में जिलाधिकारी कार्यालय में स्थित दैवीय आपदा अनुभाग में कोटेशन राशि नगद जमा कर सांय 03.00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात कोटेशन स्वतः निरस्त समझे जायेगें तथा अपूर्ण एवं अस्पष्ट कोटेशन स्वीकार नहीं किये जायेगें। अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया जिला व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow