Sambhal: सम्भल में पहला अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिन पर सम्भल में अटल स्मृति उद्यान का उद्घाटन।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिन के अवसर पर सम्भल में उनकी स्मृति को समर्पित मोहल्ला

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 16:24
110 Views
Sambhal: सम्भल में पहला अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिन पर सम्भल में अटल स्मृति उद्यान का उद्घाटन।
मणि भूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिन के अवसर पर सम्भल में उनकी स्मृति को समर्पित मोहल्ला ठेर सभासद चंचल गुप्ता ने एक विशेष सौगात दी गई। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रशासन और नगर पालिका की पहल पर अटल बिहारी वाजपेई स्मृति उद्यान पार्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक सहित नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

यह स्मृति उद्यान सम्भल के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मौहल्ला ठेर में विकसित किया गया है। नगर पालिका ने यहां से अवैध कब्जा हटाकर इस पार्क का निर्माण कराया, जिससे न सिर्फ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण हुआ बल्कि आम जनता को भी एक खुला और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सका। बाजार क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह पार्क खासतौर पर खरीदारी के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विश्राम स्थल के रूप में उपयोगी साबित होगा। अटल बिहारी वाजपेई स्मृति उद्यान की खास बात यह है कि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के सम्भल आगमन से जुड़ी ऐतिहासिक यादों को भी सहेजा गया है। वर्ष 1971 में अटल बिहारी वाजपेई के सम्भल आगमन की एक दुर्लभ तस्वीर पार्क में लगाई गई है, जो उनके इस क्षेत्र से जुड़ाव को दर्शाती है। यह तस्वीर आने वाली पीढ़ियों को न सिर्फ इतिहास से जोड़ने का काम करेगी, बल्कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को भी याद दिलाएगी। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अवैध कब्जा हटाकर पार्क का निर्माण कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान नेता की स्मृति में बनाया गया यह उद्यान सामाजिक समरसता और सुशासन की भावना को आगे बढ़ाएगा। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने बताया कि पार्क को इस तरह विकसित किया गया है कि यहां साफ-सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। भविष्य में इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि लोग यहां सुकून के पल बिता सकें। अटल बिहारी वाजपेई स्मृति उद्यान न सिर्फ सम्भल शहर की सुंदरता में इजाफा करेगा, बल्कि यह पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को जीवंत रखने का भी एक सार्थक प्रयास साबित होगा।

Also Read- लोकसभा में VB-G RAM G बिल पर चर्चा के दौरान चंद्रशेखर आजाद का तंज, कहा- राम की जगह जय भीम क्यों नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow