रक्षाबंधन के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान: खाद्य एवं पेय पदार्थ का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला। 

Hardoi News: सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन ने बताया है कि आगामी पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य....

By INA News Desk
Aug 5, 2025 - 18:47
53 Views
रक्षाबंधन के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान: खाद्य एवं पेय पदार्थ का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला। 
रक्षाबंधन के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान: खाद्य एवं पेय पदार्थ का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन ने बताया है कि आगामी पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ यथा-बूंदी के लड्डू, खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाईयां, समस्त प्रकार की मिठाईयां एवं अन्य, खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु। 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए बघौली से पेड़ा व लौज का नमूना तथा कछौना बाजार से पेड़ा, कालाजाम, छैना की मिठाई, रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल बिलग्राम चुंगी हरदोई शहर स्थित राठौर स्वीट्स से बूंदी का लड्डू, राजेश स्वीट्स से छैना की मिठाई, महादेव स्वीट्स से दही बडा व मूंग दाल का हलवा एवं साण्डी चुंगी स्थित राम मिष्ठान भण्डार से बर्फी, शुभम स्वीट्स से सोहन पापडी का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा जा रहा। 

यह अभियान लगातार चलता रहेगा। आम जनमानस से अनुरोध है कि वह ज्यादा रंगयुक्त मिठाईयों को न खरीद तथा खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करे। दुकानदारों से अपील की जाती है कि वह अपने दुकान पर ताजी मिठाईयाँ ही बेचें तथा खाद्य पदार्थों को ढक कर रखे ।

Also Read- बदहाली के आंसू रो रहा मंसूरपुर और उमरौली जैतपुर, ग्राम विकास अधिकारी को नहीं गांव की सुध।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement