Uttarakhand News: होम्योपैथिक शिविर में नि:शुल्क दवाइयां वितरण की। 

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड प्रेशर....

May 2, 2025 - 19:09
50 Views
Uttarakhand News: होम्योपैथिक  शिविर में नि:शुल्क दवाइयां वितरण की। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर, लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन एवं निशुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर वार्ड नंबर 9 टाइप B,शुगर मिल बाजपुर मे आयोजित किया गया। शिविर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल द्वारा परामर्श एव पोषण सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया गया,औषधीय पौध का वितरण किया गया।

Also Read- Sambhal News: दिव्यांग की हत्या का बड़ा खुलासा- बीमा फ्राड मामले के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

फार्मेसिस्ट वतन कुमार द्वारा 117 लाभार्थी को होम्योपैथिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया, साथ ही 22 लोगो की निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई। आशा कार्यकर्ती सुनीता तिवाङी ,देवकी दूबे एव रेखा द्वारा जनसंपर्क एव प्रचारप्रसार किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow