Sambhal News: दिव्यांग की हत्या का बड़ा खुलासा- बीमा फ्राड मामले के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

बीमा फ्राड गैंग ने पहले दिव्यांग के पचास लाख के बीमे कराए फिर हत्या कर दी तथा हत्या को दुर्घटना साबित करने को कार से टक्कर लगवा कर क्लेम के पंद्रह लाख वसूल...

May 2, 2025 - 19:02
79 Views
Sambhal News: दिव्यांग की हत्या का बड़ा खुलासा- बीमा फ्राड मामले के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

संभल के बहुचर्चित बीमा फ्राड केस की जांच में जुटी asp की टीम ने बीमा फ्राड के लिए एक दिव्यांग की हत्या का बड़ा खुलासा किया है बीमा फ्राड गैंग ने पहले दिव्यांग के पचास लाख के बीमे कराए फिर हत्या कर दी तथा हत्या को दुर्घटना साबित करने को कार से टक्कर लगवा कर क्लेम के पंद्रह लाख वसूल लिए। पैंतीस लाख का बाकी क्लेम मिलने से पहले भांडा फूट गया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार हत्या का खुलासा किया है। 

वीओ-एसपी ने बीमा फ्राड के  इस केस के खुलासे पर बताया कि अगस्त 2024 में बदायूं जिले के एक दिव्यांग की मौत चंदौसी कोतवाली इलाके में हुईं थी। जिसमें अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज कराया गया था साक्ष्य ने मिलने पर पुलिस ने चार महीने में  फाइनल रिपोर्ट लगा दी। 

इस संबंध में क्लेम को संदिग्ध समझते हुए एक बीमा कंपनी ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। पहले से ही फ्राड बीमा केस की जांच कर रही एएसपी अनुकृति शर्मा की टीम ने इस केस की जांच शुरु की जिसमें बेहद गरीब दिव्यांग के पांच बीमे बीमा माफियाओं ने कराए। 

Also Read- Ballia News: किसी के धर्म में किसी दुसरे को झांकने की इजाजत देना गलत है- रामाशंकर विद्यार्थी सपा सांसद

घटना के दिन योजनावद्ध तरीके से उसे कार से करीब सत्ताईस किलोमीटर दूर संभल जिले में बुलाया। फिर सिर में हथौड़ी मार कर हत्या कर एक सजायाफ्ता अपराधी से उसके ऊपर कार चढ़वा कर हत्या को दुर्घटना दर्शा कर क्लेम के पंद्रह लाख भी हड़प लिए। पुलिस ने हत्या एवं फ्राड बीमे का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा कार चैक बुक को बरामद किया है। 

खुलासा करने वाली टीएम को sp  ने पच्चीस हजार इनाम देने की घोषणा की है। फ्राड बीमा केस में हत्या का ये पहला मामला सामने आया है वहीं गैंग के तीस से ज्यादा गुर्गों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow