MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आकर्षक वेदियों में 740 जोड़ो ने लिए 7 फेरे, कार्यक्रम की भव्यता ने बढ़ाया जनपद के मान। 

वैदिक रीति रिवाज और जनजातीय परंपरा से विवाह सम्पन्न, गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली बारात/

May 2, 2025 - 18:50
50 Views
MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आकर्षक वेदियों में 740 जोड़ो ने लिए 7 फेरे, कार्यक्रम की भव्यता ने बढ़ाया जनपद के मान। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य इस कार्यक्रम को जनपद पंचायत सीईओ द्वारा करवाया गया जिसमें पहली ही बार मे आयोजन सफल और भव्य रहा सारी व्वयस्था दुरुस्त नजर आई वही ख़ुश होकर गए विवाह में शामिल जोड़े  बता दें कि कार्यक्रम  के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में 740 जोड़ों का भव्य रूप से विवाह संपन्न कराया गया। सभी वर वधु ने मंत्रोचारण के बीच खुशी खुशी एक दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। अपर कलेक्टर  राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित समस्त पार्षदगण और जनपद सदस्य शामिल हुए और पुष्पवर्षा से बारात की अगवानी की। प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह आयोजन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। 740 जोड़े जिनमे 526 का जनजातीय रितिरिवाज , 209 वैदिक पद्धति एवं 5 का निकाह संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों का विवाह करा मध्यप्रदेश सरकार उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। विवाह जैसे महत्वपूर्ण आयोजन को सभी परंपराओं के साथ धूमधाम से कर नव दंपतियों को 49 हजार की राशि भी प्रदान की जा रहीं है।

  • 12 सेक्टर और 190 से अधिक वेदियों पर समुचित व्यवस्थाएं 

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कुल 12 सेक्टर बनाए गए। विवाह संपन्न करने के लिए 190 से अधिक वेदियां बनाई गई, जिसमें समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जनपद और महिला एवं बाल विकास विभाग का आमला तैनात रहा। सेक्टर पर व्यवस्थाएं सुचारू संचालित करने के लिए सेक्टर प्रभारी और सहायक सेक्टर प्रभारी भी बनाए गए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैतूल , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैतूल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने सतत व्यवस्थाओं की निगरानी की।

Also Read- MP News: निगम के जंगल भगवान भरोसे- रक्षक ही बेच रहे जंगल, हो रही बेख़ौफ़ सागौन के पेड़ों की कटाई।

  • भोजन और शीतल पेयजल के उत्तम प्रबंध

कन्या विवाह आयोजन में भोजन और पेयजल के उत्तम प्रबंध किए गए। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। पेयजल की सतत आपूर्ति के लिए  50 से अधिक पानी के टैंकर लगाए गए। सभी वर वधु और उनके परिजनों को उनके निर्धारित स्थानों पर ही समय-समय पर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। धूप से बचाव के लिए गुणवत्तापूर्ण टेंट लगाएं गए और जगह कूलर की व्यवस्था भी की गईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow