Gonda : गोंडा में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, एजेंसियां नहीं उठा रही फोन, उपभोक्ता परेशान
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों पहले बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है। खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। कुछ एजेंसियों ने बिना सूचना दिए कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफ
गोंडा जिले में रसोई गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था देखी जा रही है। कई गैस एजेंसियों में मैनेजर उपलब्ध नहीं हैं और उपभोक्ताओं को फोन पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सिलेंडर घर पहुंचाने वाले वेंडर भी कॉल नहीं उठा रहे हैं। इससे शहर और गांवों में उपभोक्ताओं के बीच घबराहट का माहौल है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों पहले बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है। खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। कुछ एजेंसियों ने बिना सूचना दिए कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर कर दिए हैं। जब उपभोक्ता एजेंसी पहुंचते हैं तो पता चलता है कि उनका कनेक्शन कहीं और स्थानांतरित हो गया है। इससे उन्हें नई एजेंसी ढूंढने और प्रक्रिया पूरी करने में अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ रही है। एजेंसियों में जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिलते जिससे समस्या बढ़ जाती है।
अधिकारियों का दावा है कि गैस वितरण पूरी तरह सुचारु है। जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग की है उनके घर सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। अगर किसी को परेशानी हो तो एजेंसी या विभाग में शिकायत करें जांच के बाद कार्रवाई होगी। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पैनिक फैलाया जा रहा है। घरेलू सिलेंडर बुकिंग करने वालों को पहुंचाए जा रहे हैं। नंबर से बुकिंग न हो तो ऐप या पेटीएम से करें। एजेंसियों के अलग-अलग ऐप हैं। ट्रांसफर बिना सहमति नहीं हो सकता अगर हुआ तो जांच कर कार्रवाई होगी। जमीनी हालात अलग हैं। उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं और व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं। अगर समस्या जल्द नहीं सुलझी तो परेशानी बढ़ सकती है।
What's Your Reaction?











