Gonda : गोंडा में भूमि विवाद- पुलिस शिकायत के बाद दबंगों ने जलाया गरीब का घर

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों का राज चलता है। पुलिस की निष्क्रियता से अपराध बढ़ रहे हैं। कुछ लोग तो पुलिस पर ही संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं

Dec 8, 2025 - 00:16
60 Views
Gonda : गोंडा में भूमि विवाद- पुलिस शिकायत के बाद दबंगों ने जलाया गरीब का घर
Gonda : गोंडा में भूमि विवाद: पुलिस शिकायत के बाद दबंगों ने जलाया गरीब का घर

गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के वीरपुर नंदापुरवा में भूमि विवाद के कारण दबंगों ने एक गरीब परिवार के घर पर आग लगा दी। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से रविवार देर रात यह घटना हो गई। झोपड़ी और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार अब खुले में रहने को मजबूर है।

पीड़ित उमेश प्रसाद (पिता गजराज) ने बताया कि विवाद लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने कई बार थाने और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से भी मदद मांगी थी। पुलिस की इस लापरवाही से दबंगों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने रात में घर में आग लगा दी। दबंग मौके से भाग गए। उमेश और उनका परिवार डर के मारे गांव छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों का राज चलता है। पुलिस की निष्क्रियता से अपराध बढ़ रहे हैं। कुछ लोग तो पुलिस पर ही संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। आगजनी की घटना से पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया है। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

घटना की सूचना पर कटरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन पीड़ित और ग्रामीणों को अब पुलिस पर भरोसा कम है। उनका कहना है कि पहले समय पर कदम उठाए जाते तो यह हादसा न होता।

परिवार को भारी नुकसान हुआ है। वे शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं ताकि नया घर बना सकें और बच्चे सुरक्षित रह सकें। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की तफ्तीश चल रही है।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow