Barabanki : बाराबंकी में ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन टास्क ठगी का गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि देवा थाना क्षेत्र के राजन सिंह (पिता तेज सिंह, मोहल्ला कचेहरान व कटरा) और अनूप कुमार (पिता शत्रोहन, ग्राम अड़ेरा) को कुर्सी मोड़ नहर
बाराबंकी। साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई में देवा पुलिस, साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। सोशल मीडिया के जरिए अश्लील सामग्री से ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि देवा थाना क्षेत्र के राजन सिंह (पिता तेज सिंह, मोहल्ला कचेहरान व कटरा) और अनूप कुमार (पिता शत्रोहन, ग्राम अड़ेरा) को कुर्सी मोड़ नहर पुलिया के पास पकड़ा गया। उनके कब्जे से तीन लाख 60 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला कि गिरोह टेलीग्राम और वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री भेजकर लोगों को फंसाता था। टास्क पूरा करने के नाम पर कई गुना कमाई का लालच देकर अकाउंट स्कैनर और वीपीएन भेजते थे। इसके जरिए पैसे ट्रांसफर करा लिए जाते थे। राजन सिंह ने अपने पिता का नाम बदलकर एयरटेल पेमेंट बैंक खाता भी खोला था। जांच में सामने आया कि गिरोह ने ओडिशा और गुजरात के लोगों से भी ठगी की। गुजरात के एक पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
गिरोह के दो अन्य सदस्य यशराज सिंह और सिद्धार्थ तिवारी (दोनों इस्माइलगंज, लखनऊ) फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। उनके बैंक खातों और नेटवर्क की भी जांच चल रही है।
Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











