Gonda : कटरा रेंज में वन माफियाओं का आतंक, हरे पेड़ों की अवैध कटान जारी

ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की, लेकिन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामला दबा देते हैं। न तो मुकदमा दर्ज होता है और न ही कोई कार्रवाई होती, जिससे विभाग और माफि

Dec 11, 2025 - 08:03
 0  44
Gonda : कटरा रेंज में वन माफियाओं का आतंक, हरे पेड़ों की अवैध कटान जारी
Gonda : कटरा रेंज में वन माफियाओं का आतंक, हरे पेड़ों की अवैध कटान जारी

गोंडा: योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल करोड़ों रुपये वृक्षारोपण पर खर्च कर रही है, लेकिन जिले के कटरा रेंज क्षेत्र में वन माफिया कथित विभागीय मिलीभगत से प्रतिबंधित प्रजातियों के हरे पेड़ों की अवैध कटान कर रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और सरकार को राजस्व का घाटा भी उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, रंजीतनगर के बढ़ईपुरवा में महुआ के दो बड़े पेड़ बिना अनुमति काट लिए गए। झूरी कुइयां में सड़क किनारे करीब दो दर्जन सागौन के पेड़ काटे गए। जमुनही ग्राम पंचायत में दो जगहों पर एक दर्जन सागौन के पेड़ गिराए गए। बनकटवा में एक हरा आम का पेड़ काटा गया। रेहरवा बाजार के पास चौमहला गांव में गूलर और सागौन के कई पेड़ काटने की शिकायत है। ये सभी पेड़ प्रतिबंधित हैं और बिना परमिट कटान अवैध है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की, लेकिन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामला दबा देते हैं। न तो मुकदमा दर्ज होता है और न ही कोई कार्रवाई होती, जिससे विभाग और माफियाओं की सांठगांठ के आरोप लग रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे बड़े पैमाने पर कटान से क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ सकता है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है और कार्रवाई होगी।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow