Badaun : मतदाता सूची की शुद्धता से ही निष्पक्ष चुनाव संभव- केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि भाजपा विचार, संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ने वाली इकलौती पार्टी है। कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 08:05
38 Views
Badaun : मतदाता सूची की शुद्धता से ही निष्पक्ष चुनाव संभव- केशव प्रसाद मौर्य
Badaun : मतदाता सूची की शुद्धता से ही निष्पक्ष चुनाव संभव- केशव प्रसाद मौर्य
Advertisement
Advertisement

बदायूं: भाजपा कार्यालय पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी दिनेश शर्मा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है। हर पात्र नागरिक को मताधिकार मिले और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी तथा अद्यतन हो, यह सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से घर-घर जाकर इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विचार, संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ने वाली इकलौती पार्टी है। कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें, हर परिवार से संवाद करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचाएं। इससे सशक्त भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश बनेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एमएलसी संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व डीसीबी चेयरमैन तथा जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह, अभियान संयोजक शैलेंद्र मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा अभियान संयोजक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन अभियान मंडल संयोजक तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement