Gonda : संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन रहा विद्या भारती: प्रांत प्रचारक
समारोह को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि विद्या भारती पूरे देश में भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि सरस्वती विद्या
गोंडा के माधवपुरम बड़गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए भवन का लोकार्पण समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। लोकार्पण से पहले विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का पूरा वातावरण धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि विद्या भारती पूरे देश में भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव को जिले का सबसे बड़ा और आदर्श विद्यालय बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा तभी सफल है जब उसमें बेहतर संस्कार, अनुशासन और देशप्रेम की भावना शामिल हो। समाज की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे शिक्षण संस्थान नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कार्यक्रम में संघ के जिला संघ चालक सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण कुमार, जिला प्रचारक सतीश कुमार सहित राजेंद्र खुराना, रामप्रकाश गुप्त, राजा बाबू गुप्ता और रवि शुक्ल मौजूद रहे। विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









