12 वर्ष की उपलब्धियों के साथ मैदान में सरकार: पर्यटन मंत्री का झांसी-फर्रूखाबाद दौरा, वृक्षारोपण से कानून व्यवस्था तक होगी समीक्षा

 उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण

Jun 13, 2026 - 14:02
35 Views
12 वर्ष की उपलब्धियों के साथ मैदान में सरकार: पर्यटन मंत्री का झांसी-फर्रूखाबाद दौरा, वृक्षारोपण से कानून व्यवस्था तक होगी समीक्षा
12 वर्ष की उपलब्धियों के साथ मैदान में सरकार: पर्यटन मंत्री का झांसी-फर्रूखाबाद दौरा, वृक्षारोपण से कानून व्यवस्था तक होगी समीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण एवं सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान थीम पर आयोजित लघु प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज अपरान्ह 02ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर सर्किट हाउस झांसी पहुंचेगे और अगले दिन शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे सर्किट हाउस झांसी में एक बैठक मे शामिल होंगें। इसके उपरांत सर्किट हाउस में आयोजित दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह एक बजे से नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट, झांसी में जिले के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 03 बजे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। 

पर्यटन मंत्री 14 जून रविवार को फर्रूखाबाद पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3ः30 बजे तक जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रूखाबाद में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और देर शाम तक अपने निजी निवास सिरसागंज, फिरोजाबाद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।  जयवीर सिंह जी 15 जून सोमवार को कंपोजिट विद्यालय करहरा, सिरसागंज, फिरोजाबाद में कंपोजिट विद्यालय करहरा का शिलान्यास करेंगे। इसके अपरांत लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।   

Also Read- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश और उत्तर प्रदेश में आज मनेगा भव्य उत्सव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow