Hardoi: 05 अगस्त को राजकीय आई०टी०आई० बिलग्राम मे होगा कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन- प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलग्राम निर्भय कुमार सिंह ने बताया है, कि 05 अगस्त 2026 को राजकीय

Aug 3, 2026 - 18:35
43 Views
Hardoi: 05 अगस्त को राजकीय आई०टी०आई० बिलग्राम मे होगा कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन- प्रधानाचार्य
05 अगस्त को राजकीय आई०टी०आई० बिलग्राम मे होगा कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन- प्रधानाचार्य

Hardoi: प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलग्राम निर्भय कुमार सिंह ने बताया है, कि 05 अगस्त 2026 को राजकीय आई०टी०आई० परिसर बिलग्राम हरदोई में टाटा मोटर्स प्रा0लि0 लखनऊ प्लांट कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद हरदोई में संचालित समस्त राजकीय/निजी आई०टी०आई० से उत्तीर्ण बेरोजगार नवयुवकों को सेवायोजन के अवसर प्रदान किये जाने हेतु कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा। कैम्पस साक्षात्कार हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य हो तथा जिन्होने सम्बन्धित ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिस्ट, मोटर व्हीकल मेकेनिक, पेंटर वेल्डर, डीजल इंजन मेकेनिक, ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम टेक्नोलॉजी मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकेनिक, टेक्नीशियन, वायरमैन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, पावर डिस्ट्रीब्यूशन इलेक्ट्रीशियन, टूल और डाई मेकर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम टेक्नीशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक, शीट मेटल वर्कर, ग्राइंडर मेक्रेनिस्ट, ऑटो बॉडी पेंटिंग मेकेनिक, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो बॉडी रिपेयर मेकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग मेकेनिक, पेंटर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन ऑटो इलेक्ट्रिकल से आई०टी०आई० की परीक्षा उत्तीर्ण की हो, प्रतिभाग कर सकते हैं। उक्त व्यवसाय के उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी स्वंय से सम्बन्धित समस्त आवश्यक प्रपत्रो/अभिलेखों के साथ (2 प्रतियों में) 05 अगस्त 2026 को प्रातः 9.00 बजे राजकीय आई०टी०आई०, बिलग्राम हरदोई परिसर में उपस्थित होकर आयोजित कैम्पस साक्षात्कार में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow