UK News: तराई बीज विकास निगम की नीलामी को सरकार रद्द करें - जगतार सिंह बाजवा 

पंतनगर तराई बीज विकास निगम की हजारों करोड़ों की संपत्ति को साढ़े छह करोड़ में वेच दिया- बल्ली सिंह चीमा

By INA News Desk
Jun 9, 2025 - 19:26
54 Views
UK News: तराई बीज विकास निगम की नीलामी को सरकार रद्द करें - जगतार सिंह बाजवा 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: तराई बीज विकास निगम की नीलामी प्रक्रिया को रद्द करने को लेकर दर्जनों आक्रोशित किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को सौंप कर नीलामी को रद्द करने की मांग की।उत्तराखंड भाकियू एकता उगराह के अध्यक्ष वल्ली सिंह चीमा ने कहा तराई बीज विकास निगम पंतनगर किसानों की एक महत्वपूर्ण बीज संस्था है जिसने तराई को पहचान दी है जिसकी सम्पत्ति वा अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है।जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।जिसको लेकर निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर हम समस्त नीलामी प्रक्रिया को रद्द करने की माँग करते हैं। प्रमुख समाजसेवी एवं किसान नेता राजा महिपाल सिंह यादव ने कहा नीलामी प्रक्रिया की गठित कमेटी में अंशधारकों द्वारा चयनित निदेशको में एक भी सदस्य निलामी कमेटी में शामिल नही किया गया।

बल्कि पूर्व में भ्रष्टाचारों के आरोप में जेल जा चुके निगम के एक कर्मचारी को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया जोकि अनुचित है।भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आ रही इमारतों को तोड़ने संबंधी नीलामी की प्रक्रिया षड्यंत्र के तहत की जा रही है यह सरकार किसानों के हित में कोई भी कार्य नहीं कर रही है किसने की संपत्ति को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा। परंतु हल्दी बीज विधायन संयंत्र सहित अन्य बीज विधायन संयंत्रो की चालू हालत की मशीनरी कबाड़ के भाव बेचना भ्रष्टाचार है।तराई बीज विकास निगम पंतनगर की हजारों करोड़ों रुपया की संपत्ति को मात्र साढ़े छह करोड़ रुपये मैं मिलीभगत से नीलाम कर बेच देना संस्था की लूट है।

Also Read- मुंबई लोकल ट्रेन हादसा- दिवा-कोपर के बीच भीड़भाड़ के कारण 13 यात्री गिरे, चार की मौत, नौ घायल।

तराई बीज विकास निगम में 49 प्रतिशत किसान अंशधारक हैं इसलिए समस्त प्रक्रिया से पहले वार्षिक आम बैठक बुलाकर अंशधारकों को अवगत कराया जाना चाहिए था।उन्होंने कहा तराई बीज विकास निगम की नीलामी के बाद क्षेत्र के समस्त किसान संगठन निरंतर आंदोलन कर इस प्रक्रिया को निरस्त करने की माँग कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसको रद्द नहीं किया गया तो तराई बीज निगम के कार्यालय पर किसान आंदोलन करेंगे।इस मौके पर हरमिंदर सिंह बरार,महेंद्र सिंह रंधावा,शुवेक सिंह,राजदीप सिंह, राज किशोर,बच्चन सिह,जगदीप सिंह,बलजीत सिंह आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement