UP News: रेरा की समीक्ष बैठक संपन्न, अध्यक्ष रेरा ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश। 

उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लखनऊ स्थित रेरा मुख्यालय के सभागर में अध्यक्ष यू.पी0 रेरा ...

By INA News Desk
Jun 9, 2025 - 19:18
38 Views
UP News: रेरा की समीक्ष बैठक संपन्न, अध्यक्ष रेरा ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लखनऊ स्थित रेरा मुख्यालय के सभागर में अध्यक्ष यू.पी0 रेरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नोयडा कार्यालय के आधिकारी वीडियों कान्फेन्सिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष यू.पी. रेरा भूसरेडडी ने विन्दुवार गहन समीक्षा की तथा प्राथमिकता से प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये। धारा-31 के अन्तर्गत दायर की जाने वाली शिकायतों का अनुश्रवण, अवमानना याचिकाओं की स्थिति, अपीलों की स्थिति, सर्वोच्च न्यायालय, मा. उच्च न्यायालय एवं ट्रिब्युनल रेरा में दायर वादों की स्थिति, रिट याचिकाओं की स्थिति, महत्वपूर्ण प्रकरणों में पैरवी की स्थिति आदि की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावी ढंग से कार्यवाही के निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त अध्यक्ष यू.पी.रेरा ने रेरा एजेन्टस एवं मूल्यांकन, प्रमोटर्स एवं शिकायतकर्ता के मध्य रेरा आदेशों के सन्दर्भ में किये गये समझौते, प्रमोटर्स द्वारा पंजीकृत परियोजनाओं में रेरा अधिनियम, नियमावली एवं रेग्युलेशन के प्राविधानों के अनुपालन, उच्च न्यायालय में रिट याचिकाओं की स्थिति, रेरा पोर्टल से संबंधित तकनीकी बिन्दु, रेरा में पंजीकृत समस्त परियोजनाओं के आ.सो./सी.सी. अपलोड किये जाने की स्थिति, मानव सम्पदा प्रबन्धन, रेरा के निर्माणाधीन मुख्यालय भवन की स्थिति आदि की भी समीक्षा की। 

Also Read- Lucknow News: 22 हजार करोड़ से गांवों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार, दो हजार करोड़ से स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगी रफ्तार।

इस अवसर पर अध्यक्ष रेरा ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पणभाव से समयानुसार सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रशंसा भी की और कहा कि यू0पी0 रेरा की ओर से प्रमोटरों पर निगरानी बढ़ाने और मानकों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किये जाने के परिणाम स्वरूप शिकायतों में कमी आयी है। शिकायतों का निस्तारण भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

बैठक में सचिव उ0 प्र0 रेरा, महेन्द्र वर्मा, प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, तकनीकी सलाहकार संजय तिवारी, वित्त परामर्शदाता सुधांशु त्रिपाठी, सयुक्त सचिव उमाशंकर सिंह, सहायक निदेशक सिस्टम अमरीश कुमार सहित रेरा के अन्य अधिकारी व नोयडा कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement