सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य समापन, दूसरे दिन भी उमड़ा युवाओं का सैलाब। 

Lucknow News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का ....

By INA News Desk
Jul 31, 2025 - 20:40
89 Views
सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य समापन, दूसरे दिन भी उमड़ा युवाओं का सैलाब। 
सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य समापन, दूसरे दिन भी उमड़ा युवाओं का सैलाब। 
Advertisement
Advertisement

Lucknow News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का गुरुवार को समापन हुआ। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम के दूसरे दिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  राकेश सचान ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया, युवाओं से संवाद किया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मंत्री  सचान ने कहा कि यह एक्सपो प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दोनों दिनों में 10,000 से अधिक छात्रों, प्रशिक्षुओं और नवप्रवर्तकों ने सक्रिय सहभागिता की, जो यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी उद्यमिता को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 एक्सपो में 150 से अधिक राष्ट्रीय व क्षेत्रीय फ्रेंचाइज़ी ब्रांड्स, 75 मशीनरी प्रदाता, 50 मोबाइल बिजनेस मॉडल्स, 25 अग्रणी बैंक, तथा 30 से अधिक शासकीय विभागों की सहभागिता रही। इनकी मौजूदगी ने प्रतिभागी युवाओं को व्यवसाय से जुड़ी समग्र जानकारी, संसाधनों तक सीधी पहुंच, तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।

1,200 से अधिक वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से उद्यम लगाने के इच्छुक युवाओं और ब्रांड प्रतिनिधियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद संभव हुआ। 8,000 से अधिक व्यवसायिक क्वेरीज का समाधान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक दिशा मिली। डॉ गैरेज, द बर्गर कंपनी, हनीमैन कैफे, किडजी प्री स्कूल, दवा इंडिया, एमबीए मखानावाला, मिस्टर सैंडविच जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने युवाओं को फ्रेंचाइज़ी शुल्क में छूट और विशेष सहयोग की घोषणाएं कीं।

मंत्री सचान ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को न केवल व्यवसायिक मॉडल्स से परिचय मिला, बल्कि वित्तीय साक्षरता, परियोजना रिपोर्ट निर्माण, सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया, विपणन रणनीति और नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को अब यू.पी. मार्ट पोर्टल के माध्यम से मशीनरी, संसाधनों, और आपूर्तिकर्ताओं से डिजिटल रूप से जुड़ने की सुविधा मिल रही है।

Also Read- कृषि विभाग की अपील: तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement