Uttarakhand: जिम संचालक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत।
ग्राम टांडा अमीचंद में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। गोली लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर। ग्राम टांडा अमीचंद में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। गोली लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।शाम को जगतजीत सिंह उर्फ सन्नी की 30 वर्षीय पत्नी तरनजीत कौर कमरे में अकेली थी। दूसरे कमरे में उसकी छोटी बेटी थी। इस दौरान तेज आवाज सुनकर बेटी ईंजल पहुंची। उसने मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। चीख पुकार करती हुई बेटी पड़ोसियों के पास पहुंची। उनकी सूचना पर शादी समारोह से परिजन वापस आ गए।
जबकि उसका पति, छोटी बेटी और सास एक शादी समारोह में गए थे। सूचना पर परिवार के मौके पर पहुंचे। इस दौरान तरनजीत कौर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर सीओ विभव सैनी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी,एसएसआई जसविंदर सिंह बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति जगजीत सिंह उर्फ सन्नी की खेताबाड़ी भी है। साथ ही बन्नाखेड़ा में जिम चलता है। लेकिन कभी दंपति के बीच मनमुटाव की बात सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया तरनजीत कौर को रील बनाने शोक था हो सकता है कि रील बनाने के दौरान उसे अबैध तमंचा मिल गया और खोलना बंद करने में किसी कारण गोली चल गई जिससे उसकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?











