Lucknow: हज यात्रा 2026- यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी सऊदी पहुंचे, मक्का-मदीना में लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा। 

हज 2026 के लिए सऊदी अरब में हज यात्रियों की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य भारत सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने

Jan 10, 2026 - 17:37
28 Views
Lucknow: हज यात्रा 2026- यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी सऊदी पहुंचे, मक्का-मदीना में लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा। 
हज यात्रा 2026- यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी सऊदी पहुंचे, मक्का-मदीना में लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा। 

लखनऊ: हज 2026 के लिए सऊदी अरब में हज यात्रियों की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य भारत सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है जो कि सऊदी अरब जाकर हज यात्रा के दौरान हाजियों के विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक निर्णय लेगी।

भारत सरकार द्वारा बनाए गए इस प्रतिनिधिमंडल का चेयरपर्सन दानिश आजाद अंसारी  ( राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज, उत्तर प्रदेश) को बनाया गया है।

दानिश आजाद अंसारी जी 10 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उनके साथ इस प्रतिनिधि मंडल में दिल्ली राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी, बिहार हज समिति के कार्यपालक अधिकारी तथा हज कमिटी आफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकारी भी सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।

यह प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक सऊदी अरब में रहकर हज 2026 के हज यात्रियों के विभिन्न व्यवस्थाओं का बेहतर चयन सुनिश्चित करेगा ताकि हज यात्रियों को हज के दौरान अच्छी सहूलियत मिल सके और पूरा हज सुविधाजनक रूप से पूर्ण हो सके।

Also Read- यूपी पर्यटन का बड़ा ऐलान: 25 जनवरी को ग्रामीण पर्यटन चौम्पियंस का सम्मान, स्टेट पर्यटन अवॉर्ड्स 2026 के लिए आवेदन शुरू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow