Hapur : लूटकांड का खुलासा, स्वाट टीम और पिलखुवा पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को अवैध हथियार दिखाकर डराता था। फिर पीड़ित के मोबाइल से उसके परिचितों को फोन कर बात कराता और पीड़ित के बैंक खाते से पै

Dec 11, 2025 - 07:58
 0  60
Hapur : लूटकांड का खुलासा, स्वाट टीम और पिलखुवा पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया
Hapur : लूटकांड का खुलासा, स्वाट टीम और पिलखुवा पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया

हापुड़: जनपदीय स्वाट टीम और पिलखुवा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी लूट की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूट के 2000 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक पिस्टल, एक चाकू और कई कारतूस बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी नितिन तोमर, अजय तोमर, विजय सिंह और विवेक गाजियाबाद तथा गौतमबुद्धनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को अवैध हथियार दिखाकर डराता था। फिर पीड़ित के मोबाइल से उसके परिचितों को फोन कर बात कराता और पीड़ित के बैंक खाते से पैसे अपने गेमिंग ऐप की आईडी पर ट्रांसफर करवाता था। बाद में वह पैसा अपने खातों में डलवा लेता था। पुलिस ने लाखन अंडरपास के पास दबिश देकर पूरे गिरोह को पकड़ा।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपियों पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस गिरफ्तारी को अपराधियों के ठगी नेटवर्क पर बड़ा झटका मान रही है।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow