हरदोई: साइड न देने पर 10 लोगों में हुई मारपीट, पुलिस ने 4 को पकड़ा

दोनों पक्षों से कुल 10 व्यक्तियों के द्वारा थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत सवायजपुर रोड पर आपस में मारपीट की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्तगण सौ...

Dec 2, 2024 - 22:16
 0  34
हरदोई: साइड न देने पर 10 लोगों में हुई मारपीट, पुलिस ने 4 को पकड़ा

By INA News Hardoi.
थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत सवायजपुर मार्ग पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 02 पक्षों में मारपीट से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बीते 30 नवंबर को दो पक्षों रोहित यादव पुत्र रावेन्द्र सिंह निवासी गिरहुंपुरवा मजरा कठेठा थाना हरपालपुर अपनी पिकप गाडी लेकर सांडी से हरपालपुर की तरफ आ रहे थे कि लमकन पुल के पास द्वितीय पक्ष के सौरभ यादव पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम मिघौली थाना हरपालपुर अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: हरदोई: मारपीट के मामले में 6 गिरफ्तार

दोनों पक्षों के मध्य साइड न देने को लेकर आपस में कहासुनी हो गयी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों से कुल 10 व्यक्तियों के द्वारा थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत सवायजपुर रोड पर आपस में मारपीट की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्तगण सौरभ यादव पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम मिघौली थाना हरपालपुर, अमनपाल पुत्र आशाराम निवासी बरनई चतरखा थाना हरपालपुर, रोहित पुत्र रावेन्द्र सिंह और अतुल पुत्र राजबक्श निवासीगण गिरहुंपुरवा मजरा कठेठा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow