Hardoi : जन सुनवाई मे प्राप्त हुई 62 शिकायते, डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। अंश निर्धारण व पैमाइश के किसी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित

By INA News Desk
Sep 16, 2025 - 23:07
27 Views
Hardoi : जन सुनवाई मे प्राप्त हुई 62 शिकायते, डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए
जन सुनवाई मे प्राप्त हुई 62 शिकायते, डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई मे आज कुल 62 शिकायते प्राप्त हुई।उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। अंश निर्धारण व पैमाइश के किसी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। उन्होंने कहा कि यदि राशन कार्ड में परिवार के किसी पात्र का नाम छूटा हो तो उसे तत्काल शामिल किया जाये।भूमि पर कब्जे के मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को योजना से लाभान्वित कराया जाये।

जन सुनवाई के दौरान आज एक व्यक्ति को दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया तथा 02 लोगों के राशन कार्ड बनाये गये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : पिहानी पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow