Hardoi : पिहानी पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया
1 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने पिहानी थाने में शिकायत दर्ज की कि ग्राम बजेहरा, थाना पिहानी, हरदोई निवासी राहुल पुत्र प्रेमपाल उनकी बेटी को बहला-फु
हरदोई : जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 1 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने पिहानी थाने में शिकायत दर्ज की कि ग्राम बजेहरा, थाना पिहानी, हरदोई निवासी राहुल पुत्र प्रेमपाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस शिकायत के आधार पर पिहानी थाने में मुकदमा संख्या 346/25, धारा 87/137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पिहानी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी राहुल पुत्र प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह, कांस्टेबल गर्वित सिंह और कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Click : Sitapur : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां
What's Your Reaction?









