हरदोई: पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
हरदोई से वापस आ रहा था। उसी बीच उतरा गांव के पास सई नदी पर बने पुल पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी...
By INA News Hardoi.
थानाक्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी चंद्रपाल मजदूरी और किसानी का करता था। हरियावां थानाक्षेत्र के उतरा गांव के पास सई नदी पर बने पुल पर शनिवार की दोपहर बाइक सवार ने पैदल जा रहे चंद्रपाल को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिली कि वह हरदोई से वापस आ रहा था। उसी बीच उतरा गांव के पास सई नदी पर बने पुल पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: हरदोई: लड़की को भगा ले जाने का आरोप, हिरासत में
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। उधर, बाइक चालक भी इस हादसे में जख्मी हो गया। जबकि इलाज के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई। बाइक चालक का इलाज अभी चल रहा है। हरियावां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?











