हरदोई: युवक के साथ की मारपीट, हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टिक सेमिया की पुष्टि
घटना से आक्रोशित परिजनों सहित कुछ लोगों ने चौराहे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस काफी जद्दोजहद व परिजनों को समझाने के बाद जाम खुलवाया जा सका। उधर, एएसपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए...
By INA News Hardoi.
थाना अतरौली इलाके में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों ने चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, थाना अतरौली में राजकुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पुत्र संजीव के साथ किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें: हरदोई: पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
घटना से आक्रोशित परिजनों सहित कुछ लोगों ने चौराहे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस काफी जद्दोजहद व परिजनों को समझाने के बाद जाम खुलवाया जा सका। उधर, एएसपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सेप्टिक सेमिया का होना बताया गया है।
What's Your Reaction?











