हरदोई: 382 वाहनों का चालान कर 1,32,500 रू. का जुर्माना किया गया
जनपद हरदोई में “सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024” अभियान के अंतर्गत विधि विरुद्ध चल रहे कुल 382 वाहनों के चालान कर कुल रु0 132500 ₹ का जुर्माना किया गया एवं 07 वाहनों को सीज किया गया।
By INA News Hardoi.
शुक्रवार को सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान के अन्तर्गत वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया। सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों (जैसे: दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि) के प्रति जागरुक करना है।
यातायात /जनपद पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह- जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।
यह भी पढ़ें: हरदोई बड़ी खबर: करोड़ों रुपये के सड़क घोटाले में 7 पर गिर सकती है गाज, कई तरह की धांधली सामने आई।
जनपद हरदोई में “सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024” अभियान के अंतर्गत विधि विरुद्ध चल रहे कुल 382 वाहनों के चालान कर कुल रु0 132500 ₹ का जुर्माना किया गया एवं 07 वाहनों को सीज किया गया।
इस क्रम में हेलमेटके लिए 206, सीट बेल्ट के लिए 13, नो पार्किंगके लिए 39, तीन सवारी के लिए 29, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 14, विधि नियमों का उल्लंघन के लिए 16, गलत नंबर प्लेट के लिए 9, बिना बीमा के वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही के लिए 9 व अन्य मद में के लिए 16 चालान किये गए।
What's Your Reaction?











