हरदोई: एसपी की कार्रवाई- शराब के नशे में ड्यूटी करने पर निलंबित

एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) ने आरक्षी विजय प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने सीओ हरियावां को इस...

Nov 22, 2024 - 23:18
Nov 22, 2024 - 23:25
 0  530
हरदोई: एसपी की कार्रवाई- शराब के नशे में ड्यूटी करने पर निलंबित
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.
जिले के पुलिस विभाग को बेहद अनुशासित व कर्तव्यपरायण बना देने वाले एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) ने एक बार फिर अपनी ड्यूटी पर कोताही बरतने व कर्तव्य को ठीक से न निभाने वाले एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। मझिला थाने में तैनात डायल 112 के आरक्षी विजय प्रकाश सिंह अपनी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले।

यह भी पढ़ें: हरदोई: दहेज हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

इस मामले की पुष्टि होने व प्रभारी निरीक्षक मझिला द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) ने आरक्षी विजय प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने सीओ हरियावां को इस मामले की जांच कर 7 दिनों में पूर्ण आख्या प्रेषित करने के निर्देश भी दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow